फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers created a ruckus at the toll and staged a sit-in at the police station gate

Shahjahanpur News: किसानों ने टोल पर किया हंगामा, थाना गेट पर दिया धरना

Tue, 09 Sep 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers created a ruckus at the toll and staged a sit-in at the police station gate
मदनापुर थाना गेट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। बेवर-पीलीभीत हाईवे पर मदनापुर में गांव कुदैया के पास नवनिर्मित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। किसानों ने टोल कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस पर भी अभद्रता का आरोप लगाया। एक घंटे के हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता सोमवार को टोल प्लाजा पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। टोल कर्मचारियों पर भेदभाव करने और अभद्रता का आरोप लगा रहे कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान वाहन टोल पर खड़े रहे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में कार्यकर्ताओं और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई। इस दौरान थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। बाद में इंस्पेक्टर के समझाने पर मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाया गया है। अभद्रता नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed