फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers can be benefited by being united: Chadhuni

एकजुट होने से किसानों का हो सकता है भला: गुरनाम

Sun, 06 Nov 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers can be benefited by being united: Chadhuni
बंडा गुरूद्वारे में किसानों को संबोधित करते गुरनाम सिंह चढ़ूनी - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। भाकियू चढ़ूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा किसान एकजुट रहें जिससे सरकार की मनमानी का विरोध किया जा सके। किसान बेहद परेशान हैं और किसान की आय दोगुनी करने की बात करने वाली सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
विज्ञापन

गुरनाम सिंह चढ़ूनी शुक्रवार रात युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तरविंदर सिंह मोमी के फार्म हाउस बंडा के गांव कल्यानपुर भारती पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका स्वागत किया। किसानों ने उनको डीएपी न मिलने, गन्ना भुगतान न हो पाने आदि समस्याओं से अवगत कराया। शनिवार को बंडा गुरुद्वारा में किसानों के बीच गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि इस समय किसान बेहद परेशान हैं। गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। गेहूं, आलू की बुवाई के लिए डीएपी नहीं मिल रही है। यह चिंताजनक है। किसान कर्ज से डूबा है और किसान को कोई रास्ता नहीं मिल रहा है, जिससे वह कर्ज उतार सके।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि धान सेंटर दलालों के कब्जे में हैं। तमाम किसान मजबूरन अपना धान राइस मिलों और आढ़तों पर बेच चुके हैं। अगर किसान को अपना हक चाहिए तो उसे एकजुट होना होगा। संगठन मजबूत हुए बिना सरकार और प्रशासन किसानों का शोषण करते रहेंगे। इस दौरान तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed