फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are not interested in making compost from Nri

नरई से खाद बनाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे किसान

Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की कटाई के बाद खेतों में लगी नरई जलाने पर आमादा किसान शासन से अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों के जरिए उसे खेत में पलटकर जैविक खाद बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बता दें कि रोटावेटर, पैडी रीपर, डिस्क हैरो आदि कृषि यंत्र खेतों की जुताई कर उनमें खड़ी नरई समेत अन्य वनस्पतियों को खेत में पलटने में इस्तेमाल होते हैं। अगिभनकांड रोकने को नरई को जलाने पर प्रतिबंध कड़ाई से लागू नहीं होने के कारण किसानों की इस प्रवृत्ति पर रोक नहीं लग पा रही है। 
विज्ञापन


नरई जलाने से हर साल धधकते हैं खेत-खलिहान
हर साल रबी फसल तैयार होने के बाद गेहूं की कटाई का काम शुरू होने के साथ खेतों को अगली फसल के लिए खाली करने के फेर में नरई जलाने से आसपास के खेत-खलिहानों की फसल भी आग की लपटों से घिरकर धधकने लगती है। इस वर्ष 2.68 लाख हेक्टेयर में बोई गई गेहूं की फसल कटने के साथ कई स्थानों पर खेतों से लेकर गांव तक आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। अगिभनकांडों की रोकथाम के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने नरई जलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, लेकिन अभी तक ऐसे मामलों में कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाने से किसान नरई को माचिस की तीली दिखाने से बाज नहीं आ रहे। 
विज्ञापन


नरई के निस्तारण में यह कृषि यंत्र होंगे सहायक
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोई भी फसल कटने के बाद खेत में शेष बची नरई, गन्ने की खुंभी आदि वनस्पतियों को जलाने से आासपास के खेतों में आग लगने का खतरा बढ़ने के साथ मिट्टी के तमाम पोषक तत्व और जीवांश को व्यापक क्षति पहुंचती है। इससे कृषि उत्पादकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए किसान रोटावेटर, तवे वाले डिस्क हैरा, पैडी रीपर, रीपर कंबाइडर से नरई समेत अन्य वनस्पतियों के अवशेष जुताई करके खेत में पलटने और पानी भरने से उसे खाद में बदल सकते हैं। इससे नरई जलाने का झंझट नहीं रहेगा और मिट्टी के पोषक तत्वों में भी बढ़ोत्तरी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


50 पैडीरीपर की शासन को भेजी डिमांड
नरई को खेत में जमींदोज करके उसे खाद में बदलने वाला यंत्र पैडी रीपर किसानों को अनुदान पर उपलब्धा कराने के लिए शासन को 50 पैडी रीपर की डिमांड भेजी गई है। कृषि यंत्रों के वितरण की जिम्मेदारी संभाले यूपी डॉस्प के परियोजना प्रभारी डॉ. राजीव कुमार के अनुसार करीब 2.25 लाख रुपये कीमत वाले पैडी रीपर पर 35 हजार रुपये अनुदान देय है, लेकिन महंगी मशीन की खरीद करना छोटे किसानों के लिए संभव नहीं है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर किसानों को नरई का निस्तारण करने वाले यंत्र उउपलब्ध कराने की काय्र योजना बनाई गई है। छोटे किसानों की पूंजीगत विवशता को देखते शासन स्तर पर होने वाली बैठक में अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी करने संबंधी प्रस्ताव रखने का निनर्णय किया है। 


नरई का वैज्ञानिक तरीके से करें निस्तारण 
नरई के निस्तारण के लिए जिले में करीब चार सौ रोटावेटर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त डिस्क हैरो, पैडी रीपर आदि यंत्रों को भी किराए पर लेकर प्रयोग किया जा सकता है। इन यंत्रों से खेत में जुताई करने के बाद प्रति हेक्टेयर 25 किलो नाइट्रोजन डालकर पानी भर दिया जाए तो नरई खेत में ही सड़-गलकर जैविक खाद का प्रभाव पैदा करेगी। नरई को जलाने का नया मामला प्रकाश में आने पर संबंधित लोग सख्त कार्रवाई को तैयार रहें।  -डॉ. राधाकृष्ण यादव, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed