फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers angry over not getting compensation stopped work on the highway

Shahjahanpur News: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे पर बंद कराया काम

Wed, 01 May 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not getting compensation stopped work on the highway
खुटार में हाईवे निर्माण  कंपनी  के  अ​धिकारी से बात करते किसान। संवाद
खुटार। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हीलाहवाली से शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर बाईपास के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का कई किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। नाराज किसानों ने मंगलवार को बाईपास पर अपनी जमीन के हिस्से पर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पैना बुजुर्ग से खुटार तक हाईवे का निर्माण चल रहा है। पुवायां और खुटार में बाईपास बनना है। एसआरएससी कंपनी हाईवे का निर्माण कर रही है। खुटार के बाईपास में तमाम किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई, लेकिन कई किसान मुआवजे के लिए तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी जल्द मुआवजा देने की बात कहकर किसानों को टरका रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ किसानों के बैंक खातों में 50 प्रतिशत राशि भेजी गई है। गांव नगरा निवासी महेश कुमार, सत्यदेव, सुरेश चंद, मुकेश आदि किसानों ने बताया कि खुटार बंडा मार्ग पर हरदेव बाबा स्थान के पास उनके खेत हैं। बाईपास में उनकी भूमि अधिग्रहीत की गई है पर अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। मंगलवार को निर्माण कंपनी के कर्मचारी काम करने पहुंचे तो किसान भी मौके पर पहुंच गए और मुआवजा नहीं मिलने की बात कहते हुए काम बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर निर्माण कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की लेकिन किसानों ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वह अपनी जमीनों पर काम नहीं होने देंगे। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को मौके से हराकर दूसरे स्थान पर काम करने भेज दिया।

-----

रामपुर कलां में तोड़ दीं दुकान और मकान
हाईवे के लिए गांव रामपुर कलां में जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसकी जद में आए आधा दर्ज से लोगों के मकान और दुकान तोड़ डाले गए, लेकिन किसी को भी मुआवजा नहीं दिया गया है। दुकानें टूटने से लोगों की रोजी-रोटी चली गई और मुआवजा भी नहीं मिला, जिससे वह कोई और रोजगार कर सकें। लोग आए दिन तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय जाने पर तहसील से रिपोर्ट नहीं आने की बात कह दी जाती है।
------
जांच कराई जाएगी कि पत्रावली किस स्तर पर लंबित है। उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed