{"_id":"6aac4079ae42d67c8e084578","slug":"farmer-on-motorcycle-dies-after-colliding-with-an-animal-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184897-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पशु से टकराकर बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पशु से टकराकर बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
सर्वेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
निगोही। गिरगिचा गांव निवासी बाइक सवार किसान धनपाल (50) की बुधवार रात चीनी मिल के पास छुट्टा पशु से टकराने से मौत हो गई। वह निगोही बाजार से खाद खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने पर बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
धनपाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार शाम वह बाइक से निगोही बाजार गए थे। खाद खरीदने के बाद रात में घर लौट रहे थे। चीनी मिल के पास अचानक सड़क पर आए छुट्टा पशु से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में धनपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पशु की टक्कर से हादसा होने की सूचना मिली है।
--
छुट्टा पशुओं के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी
छुट्टा पशुओं के कारण होने वाले हादसों और फसल बर्बादी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर देते हैं। वहीं, सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए ठोस इंतजाम किए जाने की मांग की है।
0000000000000
पैर फिसलने से रामगंगा नदी में गिरा युवक, दम तोड़ा
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के डभौरा गांव निवासी सर्वेश (35) की बृहस्पतिवार सुबह फिसलकर रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह खेत पर लगी फसल की रखवाली के लिए निकले थे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया।
परिजनों के अनुसार, सर्वेश बृहस्पतिवार सुबह खेत पर फसल देखने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह रामगंगा नदी में गिर गए और गहरे पानी में डूब गए। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन सर्वेश की सलामती की प्रार्थना करते रहे, लेकिन करीब तीन घंटे बाद गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े।
सर्वेश की मौत से पिता उदयराज, पत्नी शांति देवी और दो बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले सर्वेश के छोटे भाई अशोक की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियां सर्वेश के ही कंधों पर थीं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
00000000000
डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव शाहपुर जागीर निवासी बाइक सवार राजाराम (61) बृहस्पतिवार सुबह मोहम्मदी में बरबर चौराहा के पास डंपर की टक्कर लगने से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। राजीव कुमार के अनुसार, बहनोई सुबह एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हुए हादसे में घायल हो गए थे। संवाद