फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer death

तीन दिन से धान तौल के इंतजार में किसान की मौत मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

Sun, 21 Nov 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer death
विनोद का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर तीन सदस्यीय अधिकारियों की कमेटी जलालाबाद मंडी में किसान की मौत के मामले की जांच करेगी। शुक्रवार रात घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जलालाबाद के गांव दुमुकापुर निवासी 45 वर्षीय किसान विनोद राठौर चार-पांच दिन पहले अपना धान बेचने मंडी समिति परिसर में संचालित क्रय केंद्र पर गया था।
विज्ञापन

उसे 18 नवंबर को धान आरएफसी प्रथम सेंटर पर ले जाने का टोकन जारी किया। आरोप है कि सुविधा शुल्क देने वाले किसानों के धान की तौल होती रही, परंतु विनोद को बहाने बनाकर टरकाया जाता रहा। 19 नवंबर को छुट्टी के चलते खरीद बंद रही। विनोद के भाई प्रमोद राठौर ने बताया कि 19 नवंबर दोपहर को वह अपने भाई को खाना देने मंडी गया था। धान न तुलने से वह काफी परेशान थे।
विज्ञापन

आरोप है कि परेशान विनोद की शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया। चोट लगने से सिर व नाक से खून निकलने के साथ वह बेहोश हो गया। रात करीब आठ बजे इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद डीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बरखा सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर गठित टीम में उनके अलावा डिप्टी आरएम और एआर कोऑपरेटिव भी हैं। जल्द ही जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। शुक्रवार देर शाम मृतक के भाई प्रमोद राठौर ने तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार शाम शव आने पर अंतिम संस्कार कर दिया।
जनवरी में होनी थी बेटी की शादी
तीन साल पहले बड़ी बेटी पूजा की शादी कर देने के बाद विनोद ने हाल ही में छोटी बेटी रूपा की शादी मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कुनिया शाहनजीरपुर में तय कर दी थी। रुकाई और गोद भराई की रस्म हो चुकी थीं और शादी जनवरी में होनी थी। विनोद बेटी के हाथ पीले करने की इच्छा लिए ही दुनिया से विदा हो गया। रूपा के अलावा विनोद की दो और अविवाहित बेटियां शिवांगी व रैना देवी हैं।
शनिवार को तुलाई में नहीं हुई हीलाहवाली
जलालाबाद मंडी में विभिन्न एजेंसियों के पांच धान क्रय केंद्र खोले थे, परंतु फिर भी खरीद को लेकर किसानों की शिकायतें बनी रहीं। शुक्रवार को किसान विनोद की मौत के बाद शनिवार को इन सेंटर पर धान की तौल के लिए किसी किसान को इंतजार नहीं करना पड़ा। कई बार किसानों को चाय भी पिलवाई गई।

अभी तक सभी सेंटरों पर तीन डस्टर से काम चलाया जा रहा था। शनिवार को दो डस्टर बढ़ा दिए। उन्हें चलाने के लिए बड़ा जनरेटर भी लगा दिया। सचिव जेपी वर्मा ने बताया कि मृतक किसान के परिजन को कृषक दुर्घटना सहायता का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed