फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer beaten for objecting to cattle being driven through his field.

Shahjahanpur News: खेत में पशु हांकने का विरोध करने पर किसान को पीटा

Mon, 17 Aug 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten for objecting to cattle being driven through his field.
तिलहर। धन्यौरा गांव में खेत में फसल की रखवाली कर रहे ऋषिपाल को खेत में पशु हांकने का विरोध करने पर गांव के एक व्यक्ति समेत उसके दो पुत्रों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ऋषिपाल के पुत्र आनंद सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के सोनपाल सिंह समेत उसके पुत्रों मोनूू और शानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आनंद ने पुलिस को बताया कि गत दो अगस्त की शाम उनके खेत में आरोपियों ने रंजिशन छुट्टा पशु खदेड़ दिए। फसल खराब होने पर खेत पर मौजूद पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गालियां देने का विरोध करने पर तीनों उनके पिता पर हमलावर हो गए। पुलिस ने घायल ऋषिपाल का मेडिकल कराया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed