{"_id":"6abff9701a2b7d7b7402ac3e","slug":"fault-remains-unresolved-even-after-24-hours-10000-consumers-in-distress-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186395-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 24 घंटों के बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं, दस हजार उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 24 घंटों के बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं, दस हजार उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन
अल्हागंज। केबल बॉक्स फुंकने से ठप हुई विद्युत आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली नहीं आने से दस हजार उपभोक्ता बेहाल रहे।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे केबल बॉक्स फुंकने से छह फीडरों की आपूर्ति बंद हुई थी। देर रात कुछ लोग हाइडिल कार्यालय पहुंचकर जानकारी लेने भी पहुंचे। वहां बताया गया कि लाइन होल्ड नहीं हो पा रही है। लाइन लगाने का प्रयास किया गया तो दोबारा फाॅल्ट हो गया। कर्मियों के अनुसार, शुक्रवार को केबल बॉक्स को ठीक कर दिया गया, लेकिन लाइन डबल फेस हो गई।
शुक्रवार शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि केबल बॉक्स में फॉल्ट ठीक कर लिया है। लाइन लगाने से केबल में भी समस्या आ गई थी।
--
रामगंगा में समाया 132 केवीए लाइन का खंभा, कटान के चलते गिरा
परौर। रामगंगा में भीषण कटान के चलते तिलहर-उसावां 132 केवीए विद्युत लाइन का पांचवां खंभा नदी में समा गया। खंभा गिरने के बाद काफी देर तक रामगंगा के पानी में आग जलती रही और धुआं उठता रहा। संवाद