फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies after being hit by a motorcycle.

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a motorcycle.
छोटे सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट (शाहजहांपुर)। कांट थाना क्षेत्र के खुटरिया गांव निवासी छोटेलाल (65) की बृहस्पतिवार शाम बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रनवीर सिंह ने बताया कि चाचा छोटेलाल बृहस्पतिवार की शाम बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए गए थे। वापसी में चाचा मदनापुर रोड पर स्थित एक स्कूल के पास वाहन से उतरे। इस बीच तेज गति से आई बाइक से चाचा को टक्कर लग गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चाचा अविवाहित थे। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
------------------
गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा, सब्जी विक्रेता घायल
तिलहर। गांव रुजवारी निवासी सब्जी विक्रेता बिजेंद्र शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गए। वह मंडी से सब्जी लेकर गांव लौट रहे थे। गांव गुमटी के पास बाढ़ से सड़क पर बने गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया फंस गया और वह पलट गया। उनके साथी गोविंद ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

----
कंटेनर की टक्कर लगने से पलटी डीसीएम
बंडा। मुख्य चौराहा पर बृहस्पतिवार की रात कंटेनर की टक्कर लगने से केले से भरी डीसीएम पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
हापुड़ के गांव करतारपुर पुलिस चौकी निवासी डीसीएम चालक आशिक अली ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम लखीमपुर से केले भरकर निकले थे। रात करीब 2:30 बजे बंडा के मुख्य चौराहे पर पुवायां की तरफ से आए कंटेनर की टक्कर लगने से डीसीएम पलट गई। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाइकों की टक्कर में दो घायल



मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। बतलैया गांव निवासी बाइक सवार रिजवान व दूसरी बाइक पर सवार ग्राम कबरा हुसैनपुर निवासी प्रताप नारायण घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

छोटे सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

छोटे सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed