{"_id":"620180a90354c73d7052cfce","slug":"fare-will-less-of-e-bus-shahjahanpur-news-bly4748068160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम होगा इलेक्ट्रिक बसों का किराया, रूट भी बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम होगा इलेक्ट्रिक बसों का किराया, रूट भी बढ़ेंगे
विज्ञापन
शाहजहांपुर में संचालित इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का किराया कम होगा। जिससे लोगों को राहत मिले और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके।
प्रदूषण को कम करने और वातानुकूलित यात्रा के लिए शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान समय में चार बसें अलग अलग रूट पर चल रहीं है, जबकि एक बस को जल्द नए रूट पर चलाने की तैयारी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के किराए को भी कम करने की योजना है, जिसको लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पर मोहर लगने पर यात्री कम किराया देकर वातानुकूलित बस में आरामदायक सफर का आनंद ले सकेंगे। बसों के अधिक किराए की वजह से सवारियां नहीं मिल पा रही थीं। जिस पर पहले इलेक्ट्रिक बसों को लंबे रूट पर निगोही और तिलहर के लिए चलाने का निर्णय लिया गया, जोकि लाभदायक साबित हुआ। इससे न सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों से आय में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं लोगों को रोडवेज या प्राइवेट बस में धक्के खाकर यात्रा नहीं पड़ रहा।
इलेक्ट्रिक बस संचालन प्रबंधक अशोक सिंह ने बताया कि शुरुआती दिनों में जहां इलेक्ट्रिक बसों में 10-12 यात्री सफर करते थे, निगोही और तिलहर रूट पर बसें चलने से यात्रियों की संख्या बढ़ने से साथ आय भी बढ़ गई है। जल्द ही कांट रूट पर भी बस चलेगी। इसके अलावा किराया भी कम किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव बनाया गया है। किराया कम होने से यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा का आनंद ले सकेंगे। बताया कि किमी स्लैब के हिसाब से किराया लिया जाता है। किमी अधिक होने पर किराया ज्यादा लगता है, जबकि कम दूरी की यात्रा करने पर किराए में कमी रहती है। किराया जीरो से तीन किमी, तीन से छह, छह से नौ किमी के स्लैब के अनुसार लिया जा रहा है।