{"_id":"673e3d982074e31e010e2e56","slug":"family-of-disabled-person-beaten-and-fired-upon-accused-of-tearing-womans-clothes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131630-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिव्यांग के परिवार को पीटा व फायरिंग... महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिव्यांग के परिवार को पीटा व फायरिंग... महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप
Thu, 21 Nov 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में मारपीट व फायर करने के आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर/कांट। कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में दीवार गिराने के विवाद में आरोपियों ने दिव्यांग के परिवार को घर में घुसकर पीट दिया। आरोप है कि महिला के कपड़े फाड़ते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव के दिव्यांग व्यक्ति ने कांट थाने में तहरीर दी। बताया कि 19 नवंबर को जागेश्वर मिश्रा, उनकी पत्नी सुनीता, उनके चचेरे भाई राजेश, सोनू ने जबरन रास्ता बनाने के लिए उन घर की दीवार गिरा दी। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी के कपड़े फाड़ते हुए अभद्रता की। दिव्यांग व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके बीच-बचाव करने का प्रयास करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचा।
शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी मौके से भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने जागेश्वर मिश्रा और सोनू को ग्राम गुरथना से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। जागेश्वर मिश्रा की पत्नी कोटेदार हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने आरोपियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने नशे में आकर गुस्से से तमंचे से फायर करने के बारे में बताया है।