फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family members said, Shahroz was sleeping in the house

Shahjahanpur News: परिजन बोले, घर में सो रहा था शहरोज

Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
Family members said, Shahroz was sleeping in the house
शाहजहांपुर। आलोक गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर पकड़े गए आरोपी शाहबाज ने मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले शहरोज का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी घर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

शहरोज के बड़े भाई अफरोज ने बताया कि सुबह छह बजे पुलिस घर में घुस आई थी। पूरे घर की तलाशी ली। इसके बाद शहरोज को साथ लेकर चली गई। अफरोज ने बताया कि डर के कारण वह थाने भी नहीं जा पा रहे हैं। घर में पिता अली हसन, मां हुस्न बानो, बड़ा भाई फिरोज है। अफरोज के मुताबिक, शाहबाज और शहरोज की दोस्ती थी। सपा नेता सरताज की हत्या से पहले धोखाधड़ी के एक मामले में शाहबाज के साथ अफरोज का नाम सामने आने पर उसने शहरोज की जमकर पिटाई की थी और घर से निकाल दिया था। इसके बाद शहरोज काम के सिलसिले में जयपुर चला गया था। 20-22 दिन पहले बाबा नूर हसन की तबीयत काफी खराब होने पर शहरोज को बुलाया गया था। शहरोज की कायस्थान मोहल्ले में ही बाल काटने की दुकान है। अफरोज के मुताबिक, शहरोज शाम तक अपनी दुकान पर ही था। रात में आकर घर में सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed