{"_id":"672f28dbcc6a66003d0ab19c","slug":"family-members-created-a-ruckus-when-the-police-did-not-register-the-report-in-shahjahanpur-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से व्यक्ति की मौत: परिजन बोले- दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर पीटा था; कार्रवाई न होने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से व्यक्ति की मौत: परिजन बोले- दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर पीटा था; कार्रवाई न होने पर भड़के
Sat, 09 Nov 2024 02:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:48 PM IST
सार
Shahjahanpur News: जलालाबाद में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पीटा था। इससे आहत होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिजन भड़क गए। जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद के मोहल्ला गौसनगर निवासी विनोद (50) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर नाराज परिजनों ने शनिवार को शाहजहांपुर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बुधवार को विनोद के जहर खाने के बाद हालत खराब होने पर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सरोजनी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पति विनोद नलवाली गली स्थित एक बर्तन की दुकान में कई वर्षों से काम करते थे। एक नवंबर को दुकान स्वामी ने पति को अपने घर पर बुलाया और दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट की। उनकी वीडियो बनाई।
विज्ञापन
पिटाई से आहत होकर खाया जहर
कई कागजों पर जबरिया साइन करवा लिए थे। चोरी के सामान के एवज में जल्द ही चार लाख रुपये लाकर देने को कहा। इससे आहत होकर विनोद ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर परिजन ने थाने में जाकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे के बाद जाम को खुलवाया गया। जलालाबाद के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन