फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fallen wall of multipurpose auditorium under construction

Shahjahanpur News: निर्माणाधीन बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम की गिरी दीवार

Sun, 02 Apr 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fallen wall of multipurpose auditorium under construction
शाहजहांपुर। शहर में अंटा चौराहा के पास बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम निर्माणाधीन है। शुक्रवार शाम को अचानक तेज बारिश होने से ऑडिटोरियम के पिछले हिस्से की दीवार गिर गई। गनीमत रही किसी को कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन सपा नेता की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम करीब छह बजे बादलों से बिजली की चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम के पिछले हिस्से की दीवार को गिरा दिया। बताया जा रहा है कि दीवार पुरानी थी। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई व्यक्ति आसपास नहीं थी। सपा नेता आसिफ अली का वाहन खड़ा था। जिस पर दीवार गिर गई। इसकी वजह से कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसिफ ने बताया कि उनका काफी नुकसान हो गया। निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के ठेकेदार को पुरानी दीवार पहले ही गिरा देनी चाहिए थी। जिससे किसी का नुकसान न हो।
विज्ञापन


धीमी गति से चल रहा ऑडिटोरियम का काम
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम की ओर से इस बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण 13.69 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसकी निर्धारित तिथि दिसंबर 2021 तय की गई थी, लेकिन किस्त रुकने समेत तमाम अड़चनों के कारण अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वहीं जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार का कहना है कि काम अंतिम दौर में है। जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed