{"_id":"66428f0c8fb83df8510854e4","slug":"extensive-security-arrangements-crowd-gathered-near-the-booths-removed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118524-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, बूथाें के पास जुटी भीड़ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, बूथाें के पास जुटी भीड़ को हटाया
Tue, 14 May 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 14 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का सुरक्षा घेरा काफी कड़ा रहा। बाहर से आए फोर्स ने मतदान केंद्रों को संभालते हुए मतदान कराया। वहीं स्थानीय फोर्स ने बूथों के आसपास भीड़ नहीं रुकने दी।
वोटिंग से पहले बूथाें पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बाहरी फोर्स को मतदान केंद्रों के अंदर तैनाती दी गई थी। सुरक्षा की दृष्टिट से पुलिस ने बीएलओ तक मतदान केंद्रों से बाहर कर दिया। पोलिंग एजेंटों पर भी सख्ती रही। इसके अतिरिक्त केंद्र के नजदीक प्रत्याशियों के बस्ते तक डालने पर पाबंदी रही। गड़बड़ी रोकने के लिए जवान भ्रमण करते रही। वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस फोर्स लगातार भ्रमण करती रही। बूथों के आसपास भीड़ नहीं रुकने दी गई। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न हो गया है। सेक्टर व जोनल अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे हैं।