फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Expressed displeasure to center in-charges over the slow pace of wheat procurement.

Shahjahanpur News: गेहूं खरीद की धीमी गति पर केंद्र प्रभारियों से जताई नाराजगी

Tue, 21 Apr 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure to center in-charges over the slow pace of wheat procurement.
पुवायां में क्रय केंद्र पर खाली पड़ा डस्टर देख नाराजगी जताते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
पुवायां। एसडीएम सदानंद सरोज ने पुवायां और बंडा के मंडी परिसर में लगे गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। पुवायां में खरीद की धीमी गति और सफाई के लिए डस्टर का प्रयोग नहीं किए जाने पर केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम ने पुवायां मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि किसानों के गेहूं की समय से तौल कराई जानी चाहिए। सेंटरों पर किसानों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई किसानों ने एसडीएम को बताया कि वह कई दिनों से गेहूं लेकर क्रय केद्रों पर पड़े हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। इस पर एसडीएम ने किसानों को बताया कि बारदाने को लेकर समस्या थी। अब बारदाना उपलब्ध है और जल्द ही तौल हो जाएगी। एसडीएम ने किसानों को बताया कि सत्यापन के लिए राजस्वकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद धीमी गति से होने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि खरीद का गति बढ़ाई जाए, जिससे सभी किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बेच सकें। एसडीएम ने बंडा में भी गेहूं की सफाई के लिए डस्टर लगाने और खरीद की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सत्यप्रिय सरोहा के साथ तमाम सेंटरों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed