फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Express trains and General Coach Increase Lord Stapej

एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज और जनरल कोच बढ़ाएं प्रभु

Wed, 24 Feb 2016 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 24 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उखाड़ी गई फर्रुखाबाद-मैलानी वाया पुवायां रेलवे लाइन की पटरी फिर से अस्तित्व में लाने के लिए तमाम सियासी पार्टियों और संगठनों की तीन दशक पुरानी कवायद भले ही कामयाब नहीं हो पाई हो, रेल बजट से हर साल लोगों की नई-नई उम्मीदें बढ़ रही हैं। मोदी सरकार के पहले रेल बजट में जिले को लखनऊ मेमू ट्रेन का अप्रत्याशित तोहफा मिलने की वजह से इस बार भी रेल बजट की ओर यहां के लोग टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि फर्रुखाबाद-मैलानी रेल रूट को दोबारा बहाल करने की मांग सर्वप्रथम तीन दशक पहले संसद में गूंजी थी। पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के तत्कालीन सांसद कुंवर मोहन स्वरूप ने यह मुद्दा उठाया था। जनता शासनकाल में तत्कालीन सांसद हरीश गंगवार और बाद में पीलीभीत की सांसद मेनका गांधी भी इस दिशा में प्रयास कर चुकी हैं क्योंकि तब पुवायां विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था।
विज्ञापन

यही नहीं, जलालाबाद से लेकर पुवायां तक के विधायकों और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस मुद्दे को जिंदा रखा। नतीजे में रेल मंत्रालय में कई बार नई लाइन को सर्वे भी किया। इस मुहिम से जुड़े लोगों को झटका तब लगा, जब यूपीए-2 शासनकाल के अंतिम रेल बजट में जिले के वरिश्ठ कांग्रेस नेता और तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रभाव से रेल मंत्रालय ने बजट में फर्रुखाबाद से गोला वाया शाहजहांपुर रेल रूट सर्वे को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, पिछले रेल बजट में नई लाइन के सर्वे प्रस्ताव को कोई जगह नहीं मिली। इसलिए न तो पुवायां, खुटार, मैलानी वालों को रेल सुख के आसार बने और न ही मोहम्मदी, गोला तहसीलों के लोगों तक बड़ी लाइन पहुंचने की संभावना बन पाई। इसके बावजूद लोगों की ऐसी तमाम छोटी-छोटी उम्मीदें बजट पर टिकी हैं, जिनके पूरे होने से आम लोगों के लिए भी रेल यात्रा सुखद बन सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed