फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Export avenues will open for entrepreneurs...will be able to send products to foreign countries

Shahjahanpur News: उद्यमियों के लिए खुलेंगे निर्यात के रास्ते...विदेशों तक भेज सकेंगे उत्पाद

Thu, 15 Aug 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Export avenues will open for entrepreneurs...will be able to send products to foreign countries
शाहजहांपुर। जनपदों के उद्यमी अपने प्रोडक्ट को विदेश तक निर्यात कर सकेंगे। पीलीभीत में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की उपस्थिति में आयोजित निर्यातक जागरूकता कार्यक्रम में उद्यमियों को निर्यात के विषय पर जानकारी दी गई। आने वाली दुश्वारियों का हल भी बताया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले में उत्पादित उद्योगों की सप्लाई पूरे देश के साथ पड़ोसी देशों तक होती है। चावल, प्याज, प्लाईवुड, पाइप समेत तमाम चीजों का उत्पादन जिले में होता है। उद्यमियों को अपने उत्पादों को दूसरी जगह निर्यात करने में काफी दुश्वारियां आती हैं। इन दिक्कतों का समाधान पीलीभीत में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने उद्यमियों के सवालों का जवाब दिया। निर्यात में आने वाली दुश्वारियों को खत्म करने का रास्ता भी बताया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने एग्रीकल्चर एंड प्रोसीड फूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथारिटी के सहयोग से 1200 किलोग्राम सब्जियों से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सब्जियों को लखनऊ से वाराणसी भेजा जाएगा। वहां से दुबई भेजी जाएंगीं। कार्यक्रम के दौरान राइस मिलरों ने बासमती चावल के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कार्यक्रम के दौरान काफी जानकारी मिली। निर्यात शुरू होने से उद्यमियों को काफी लाभ मिलेगा। वे अपना उत्पाद भी विदेश भेज सकेंगे। इससे औद्योगिक इकाइयों को मजबूती मिलेगी।
शिवांश गुप्ता, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed