फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explanation sought from late coming and absent employees

Shahjahanpur News: कार्यालय देर से आने वाले और अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 16 Sep 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from late coming and absent employees
कलक्ट्रेट पर कर्मचारियों की चेकिंग के लिए खड़े डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
‎शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में खड़े होकर देर से आने वाले कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। जो कर्मचारी बगैर हेलमेट के बाइक पर सवार पहुंचे, उनका चालान कटवाया गया। डीएम ने विकास भवन में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक और स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम सुबह कलक्ट्रेट गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के साथ खड़े हो गए। इस दौरान कार्यालय में विलंब से आने वाले कर्मचारियों का वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने साथ ही दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट लगाकर आने वाले कार्मिकों का चालान करवाया।
विज्ञापन

डीएम ने विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों का भी सोमवार सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों एवं पटल सहायकों से उनके कार्याें एवं जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए पत्रावलियों के रखरखाव, कार्यालय की साफ-सफाई सहित जनसामान्य से जुड़े कार्याें का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‎विकास भवन में अनुपस्थित कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम एफआर अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed