फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explanation sought from Govindganj JE for not being able to tell the name of the councilor

Shahjahanpur News: पार्षद का नाम नहीं बता पाने पर गोविंदगंज जेई से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 25 Jun 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Govindganj JE for not being able to tell the name of the councilor
शाहजहांपुर। बिजली संकट और अवर अभियंताओं के कॉल रिसीव नहीं करने पर बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। पार्षद का नाम बता पाने और शिकायतों का समाधान नहीं करने पर जेई गोविंदगंज कफील अहमद से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

दोपहर में डीएम एसई ऑफिस में पहुंचे। उनके निर्देश पर शहर के अवर अभियंता पहले ही बुला लिए गए थे। डीएम ने खंडवार विद्युत आपूर्ति, ट्रिपिंग, अनावश्यक कटौती, उपभोक्ता शिकायतों, फील्ड पेट्रोलिंग आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए एक-एक अभियंता से उनके क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायतों के आने और निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने अवर अभियंताओं के कॉल रिसीव नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शटडाउन लेने पर संबंधित पार्षद को बताने और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोविंदगंज के जेई कफील अहमद से पार्षद का नाम पूछा तो वह बता नहीं पाए। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि लाइनमैन के भरोसे न रहते हुए सभी एसडीओ एवं जेई स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विद्युत आपूर्ति की निगरानी करें। उपभोक्ता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। विद्युत आपूर्ति बाधित की जानी हो, उससे पूर्व संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को अग्रिम सूचना देना अनिवार्य होगा। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत निर्धारित रूट पर विद्युत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसई जागेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed