फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explanation sought from 58 operators for low revenue remittance in June.

Shahjahanpur News: जून में कम राजस्व देने पर 58 परिचालकों से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 58 operators for low revenue remittance in June.
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
परिवहन निगम ने परिचालकों की आय की समीक्षा की, कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर किया जाएगा ट्रांसफर
विज्ञापन

शाहजहांपुर। परिवहन निगम की बसों के पांच हजार से अधिक किमी संचालित किए जाने के बाद भी न्यूनतम राजस्व दिए जाने पर अधिकारी नाराज हैं। जून की समीक्षा में 58 प्रतिशत राजस्व मिलने पर एआरएम ने 58 परिचालकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। चेतावनी दी है कि सुधार नहीं होने पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

परिवहन निगम के बेड़े से 251 बसों का संचालन होता है। निगम को लंबे रूट की बसों से ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में लंबे रूट पर अधिक बसें दौड़ाई जाती हैं। चालक-परिचालकों को मनचाहा रूट मिलने के बाद भी वह पर्याप्त राजस्व नहीं दे रहे हैं। निगम ने जून महीने की समीक्षा करते हुए पाया कि पांच हजार किमी से अधिक वाहन संचालित करने के बाद भी न्यूनतम राजस्व उपलब्ध कराया गया है। 50 प्रतिशत धनराशि की हानि होने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने परिचालकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब नहीं होने पर देयकों से कटौती की जाएगी। एआरएम ने बताया कि परिचालकों के कार्यशैली में सुधार नहीं करने पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed