{"_id":"94f9bbdf77c97e24edceba59761ad3c9","slug":"expert-instructors-are-checking-certificates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों के प्रमाण-पत्रों की जांच कर रहे एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों के प्रमाण-पत्रों की जांच कर रहे एक्सपर्ट
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 31 Mar 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
अनुदेशक भर्ती की काउंसिलिंग पूरी होने के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी चयन लिस्ट जारी नहीं की जा सकी है। इससे अनुदेशकों को भर्ती होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। चयन कमेटी चयन सूची जारी करने की जल्दबाजी न करते हुए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करवा रही है। इसके लिए संबंधित विभागों के एक्सपर्ट का सहारा लिया जा रहा है।
जिले में कला शिक्षक के 43, शारीरिक शिक्षा के 102 और फल संरक्षण, कंप्यूटर एवं गृह विज्ञान के 101 अनुदेशकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए काउंसिलिंग हो चुकी है। अनुदेशक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने तमाम प्रमाण पत्र ऐसे लगाए हैं, जो भर्ती के मानक पूरे नहीं कर रहे हैं। इस वजह से चयन प्रक्रिया पूरी करके मेरिट लिस्ट लगाए जाने में देरी हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए चयन कमेटी की सलाह से बीएसए एहतियात बरत रहे हैं।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक फल संरक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षक के पदों के लिए लगाए डिप्लोमा और डिग्री की वजह से चयन कमेटी पसोपेश में है। इन डिग्री और डिप्लोमा की जांच के लिए उससे संबंधित विभागों के एक्सपर्ट से सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
‘अप्रैल के पहले सप्ताह में अनुदेशकों की चयन सूची जारी कर दी जाएगी। चयन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसलिए सभी प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच करने के बाद ही चयन सूची जारी की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया की शुचिता को बरकरार रखा जा सके।’
- राजेश कुमार वर्मा, बीएसए