फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   expenses record of election by observer

प्रेक्षकों ने तलब किया दूसरे चरण का निर्वाचन व्यय लेखा

Wed, 09 Feb 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
expenses record of election by observer
शाहजहांपुर के कोषागार में चुनावी खर्चा बिल जमा करते प्रत्याशियों के समर्थक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले की विभिन्न सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक ने दूसरे चरण का निर्वाचन व्यय लेखा तलब किया है। इसे देखते हुए मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक कलक्ट्रेट परिसर के जिला कोषागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों समेत निर्दलीय उम्मीदवार और उनके अभिकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

बता देें कि आयोग ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की निर्वाचन व्यय सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की है। साथ ही आचार संहिता प्रभावी होने से लेकर मतदान होने तक चुनाव पर व्यय होने वाली धनराशि का तीन चरणों में लेखा-जोखा सक्षम अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। गत 31 जनवरी को नाम वापसी प्रक्रिया होने के साथ चुनाव चिन्ह आवंटन के दिन यहां पहुंचे व्यय प्रेक्षक आर हरिहरन उम्मीदवारों से गत सप्ताह पहले चरण के निर्वाचन व्यय लेखा का ब्योरा तलब कर उसे राज्य निर्वाचन आयोग भेज चुके हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी मेें मंगलवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को दूसरे चरण का व्यय लेखा प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया। इसके लिए जिला कोषागार मेें विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार पर अभी तक खर्च हुई धनराशि से जुड़ी रसीदों को सहेजने में काफी दिक्कत आ रही है। खासकर चुनावी व्यस्तता के दौरान प्रचार वाहन में भराए जा रहे डीजल की पर्चियां और टेंट हाउस से किराए पर मंगाए गए सामान की रसीदें संभाले रखना उनके लिए काफी कठिन साबित हो रहा है। कई निर्दलीय उम्मीदवार इसे लेकर खासे परेशान दिखे, हालांकि बाद मेें उन्हें कागजात जमा करने को थोड़ी मोहलत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed