{"_id":"6a663da9d3ecc2cf7506584a","slug":"examined-the-health-of-patients-and-pregnant-women-and-provided-medicines-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180050-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मरीजों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मरीजों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दी दवाएं
विज्ञापन
राजनपुर पीएचसी में महिला की जांच करतीं डॉक्टर। संवाद
शाहजहांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में सुबह से दोपहर तक तमाम मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। इसके साथ ही मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के बारे में उपयोगी परामर्श भी दिए।
तिलहर। राजनपुर पीएचसी पर डॉ. अभिषेक जौहरी ने 25 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें से पांच मरीजों की आवश्यक जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई। महिला डॉक्टर ने कई गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आयरन, कैल्शियम की गोलियों के साथ आवश्यक दवाएं दीं। कुंवरगंज की पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने दिन 11:51 बजे तक 10 मरीजों का उपचार किया।
शाम चार बजे तक राजनपुर पीएचसी में 48 और कुंवरगंज पीएचसी में 28 मरीजों का उपचार किया गया। रमापुर पीएचसी में डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 45 मरीजों का उपचार किया और उनमें से 10 मरीजों के खून की जांच की।
विज्ञापन
खुदागंज। हसनापुर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. फहीम खां ने सुबह से शाम चार बजे तक 21 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं सुलभ कराईं। इनमें बुखार के पांच, उल्टी-दस्त के तीन, दाद-खुजली के आठ और जोड़ाे के दर्द के पांच मरीज शामिल रहे। व्यवस्था में लैब टेक्नीशियन योगेंद्र पाल, फार्मासिस्ट कन्हैया लाल, वार्ड बॉय झंकार बाबू, एएनएम सोनम आदि का सहयोग रहा।
परौर। 31 मरीजों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता योगेंद्र कुमार सिंह और एएनएम बबली चौहान ने खांसी, बुखार, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, एलर्जी आदि रोगों की दवाएं दीं।