{"_id":"6a63c51c770b01a20a03378c","slug":"exam-results-released-at-arya-mahila-degree-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179847-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा परिणाम जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एमए अंतिम वर्ष अंग्रेजी साहित्य का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
शुक्रवार को प्रधानाचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने बताया कि सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। इनमें नेहा देवी और मुस्कान ने 6.97 सीजीपीए के साथ टॉप किया है। रहनुमा राना ने 6.93 सीजीपीए के साथ दूसरा और सुलोचना कुमारी और आयुषी देवी ने 6.89 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाया है।
उन्होंने बताया कि एमकॉम अंतिम वर्ष का रिजल्ट भी आ गया है। इसमें अनामिका सिंह ने 6.83 सीजीपीए के साथ प्रथम, महक आलम ने 6.80 सीजीपीए के साथ द्वितीय और श्रुति गुप्ता ने 6.78 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान पाया है। इसके अलावा एमए अंतिम वर्ष अर्थशास्त्र के परीक्षा परिणाम में 7.08 सीजीपीए के साथ ममता देवी प्रथम, 6.97 सीजीपीए के साथ सौम्या वर्मा द्वितीय व 6.75 सीजीपीए के साथ गायत्री वर्मा तृतीय स्थान पर रही हैं। प्राचार्य ने शत-प्रतिशत रिजल्ट के लिए सभी छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी। संवाद