फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Establish industries by taking advantage of schemes, government will help

Shahjahanpur News: योजनाओं का लाभ लेकर उद्योग करें स्थापित, सरकार देगी मदद

Fri, 15 Mar 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Establish industries by taking advantage of schemes, government will help
शाहजहांपुर। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर छात्राएं आत्मनिर्भर बनें। सरकार भी आपकी मदद करेगी। यह बात बृहस्पतिवार को जिला उद्योग केंद्र के सहायक विकास प्रबंधक अरुण कुमार पांडेय ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं से कही।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता दा 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित कार्यक्रम में अरुण पांडेय ने कहा कि शक्ति वह मूल मंत्र है, जो जानकारी से आती है। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के साथ उद्योग स्थापित कर खुद रोजगार हासिल कर सकती हैं। साथ ही दूसरों के लिए भी सहारा बन सकती हैं। जिला उद्योग केंद्र से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण लेकर उद्योग स्थापित कर सकती हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल ने कहा कि छात्राओं के अंदर अनेक क्षमता छिपी हैं। अपनी रुचि के अनुसार ही कार्य करें, जिससे जीवन की राह प्रशस्त होगी। कार्यक्रम में शिक्षिका रानू दुबे, डॉ. सारिका अग्रवाल, मनोरमा, डॉ. आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं योजनाएं
- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत निर्माण और सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने पर 25 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। इसमें 25 लाख का ऋण बैंक के माध्यम से मिलता है।
- एक जिला एक उत्पाद योजना में जरी-जरदोजी के निर्माण, रिटेल और सेवा क्षेत्र में कुशल कारीगरों को तीन दो करोड़ तक लोन मिलता है। इसमें 20 से 25 प्रतिशत तक का अनुदान मिलता है।

- प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बढ़ई, दर्जी समेत विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण पर पांच हजार रुपये, दस दिन का प्रशिक्षण व आठ हजार तक की टूल किट मिलती है।
- एक जिला एक उत्पाद प्रशिक्षण योजना में पांच हजार रुपये, दस दिन की ट्रेनिंग व दस हजार रुपये की टूल किट प्रदान की जाती है।
- एससीएसटी, ओबीसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में ब्यूटीशियन, अस्पताल सहायिका और प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण देकर डिप्लोमा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed