फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entrepreneurs will be able to supply raw materials to Osif

ओसीएफ में कच्चे माल की आपूर्ति कर सकेंगे उद्यमी

Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will be able to supply raw materials to Osif
ओसीएफ में कच्चे माल की आपूर्ति कर सकेंगे उद्यमी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
देश की आर्डनेंस फैक्ट्रीज में लघु और मध्यम श्रेणी के उद्यमी अपनी फैक्ट्रियों के उत्पाद रॉ मैटेरियल के तौर पर सप्लाई कर सकेंगे। ओसीएफ के सभागार में शनिवार को हुई स्टेट लेवल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम की बैठक में फैक्ट्री के महाप्रबंधक के सत्यनारायण ने बताया कि केंद्र सरकार ने छोटे और मध्यम वर्गीय उद्यमियों के विकास के लिए यह अनूठी पहल की है। 
ओसीएफ के सभागार में हुई इस बैठक में फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों समेत कानपुर स्थित एमएसएमई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के अफसर और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जीएम सत्यनारायण ने कहा कि योजना के तहत देश की सभी 40 आर्डनेंस फैक्ट्रियों को रॉ मैटेरियल की आपूर्ति करके लघु और मध्यम श्रेणी के उद्यमी अपना और देश का विकास कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 20 प्रतिशत कच्चा माल उद्यमियों से खरीदना है जिसमें चार प्रतिशत माल अनुसूचित जाति जनजाति के उद्यमियों और महिला उद्यमियों के लिए रिजर्व है। 
विज्ञापन

महा प्रबंधक ने इसे उद्यमियों के लिए सुनहरा मौका बताते हुए कहा कि कच्चे माल की सप्लाई के इच्छुक वेंडर रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट ओएफबी.जीओवी.इन का इस्तेमाल किया जा सकता है। केंद्र सरकार की इस योजना का स्वागत करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि इससे औद्योगिक उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में एसके अगिभनहोत्री, हरिकिशोर गुप्ता, अनुज गुप्ता, अनिल गुप्ता, एस बनर्जी, वीके भट्ट, अभय गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, अरुण गेरा, आरिफ जमाल खां, उदित गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed