फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Enhanced activity as soon as the candidates supporters

प्रत्याशी घोषित होते ही समर्थकों में बढ़ी सक्रियता

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिले की तीन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित करने के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। इस मौके पर हुई बैठकों में उम्मीदवारों के लिए जनसंपर्क और प्रचार अभियान छेड़ने पर रणनीति बनी। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कपिल सिंह के चौक स्थित आवास पर शनिवार को इकट्ठा हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष तनवीर खां को दोबारा प्रत्याशी बनाने के लिए सपा मुखिया और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई कि जनसंपर्क में सरकार और चेयरमैन के विकास कार्यों को प्रचारित किया जाएगा। बैठक में मनोज वर्मा, अमित अवस्थी, अंकुर कटियार, तुषार सिंह, कार्तिक शर्मा, सज्जाद खां, जवाहर सिंह टुटेजा, अमन वर्मा, अमित दीक्षित, नीरव मिश्र, जीतू पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


तिलहर। सपा नेता अनवर अली के क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होते ही उनके खेमे में सियासी हलचलें बढ़ गई हैं। पूर्व नगर महासचिव शब्बीर अंसारी के मौजमपुर स्थित आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से नाराजगी मिटाकर चुनाव में जुटने का आग्रह किया। ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि एक साल का वक्त चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त है। चेयरमैन इमरान खां ने कहा कि प्रत्याशी के साथ पार्टी को जिताना भी लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन


अल्हागंज। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शरदवीर सिंह के सपा प्रत्याशी घोषित होने पर कस्बे में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मनोयोग से जिताने का आह्ववान किया। इस मौके पर वैष्णव कुमार गुप्ता, रामलखन मिश्र, शिवकुमार त्रिपाठी, अब्दुल लतीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed