फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   English paper canceled, students returned disappointed

अंग्रेजी का पेपर हुआ रद्द, मायूस होकर लौटे परीक्षार्थी

Thu, 31 Mar 2022 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
English paper canceled, students returned disappointed
यूपी बोर्ड की इंटर मीडिएट की अंग्रेजी का पेपर रद्द होने के बाद वापस जाती शाहजहांपुर के राजकीय कन? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। परीक्षा केंद्र पहुंचे परीक्षार्थियों को बुधवार को उस वक्त मायूसी हाथ लगी, जब उन्हें पता चला कि लीक होने के कारण इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर रद्द कर दिया गया है। तैयारी करके आए परीक्षार्थी निराश होकर लौट गए। अब अंग्रेजी का पेपर 13 अप्रैल को होगा। 129 केंद्रों पर लगभग 70 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य और इंटरमीडिएट के पाली, अरबी, फारसी विषय का पेपर शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। दोपहर दो बजे से दूसरी पाली में हाईस्कूल के सिलाई तथा इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर होना था। परीक्षा देने के लिए दोनों ही कक्षाओं के परीक्षार्थी एक घंटा पहले से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। केंद्र पर इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बताया गया कि अंग्रेजी का पेपर लीक होने के कारण अब परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को पता चला कि बलिया जिले में अंग्रेजी विषय के 316 ईडी और 316 ईआई सीरीज का पेपर लीक हुआ है। इसकी वजह से यूपी के 24 जिलों के सभी परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापकों के व्हाट्सएप पर पहुंच गई। पहले तो परीक्षार्थी कुछ समझ नहीं पाए, जब उन्हें परीक्षा निरस्त होने की जानकारी दी गई तो वे मायूस हो गए और निराश होकर घरों को लौटने लगे। परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्होंने परीक्षा को लेकर तैयारी कर रखी थी। अभी तक प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर ही लीक होता था, अब बोर्ड परीक्षा का पेपर ही लीक होना शासन, प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को पहली पाली में सुबह आठ से 11:15 बजे तक होगी।
छात्र-छात्राओं की बात......
मेरी पूरी तैयारी थी
अंग्रेजी विषय का पेपर होना था। परीक्षा केंद्र पर आए तो बताया जा रहा कि लीक होने की वजह से पेपर रद्द हो गया है। अब दोबारा से तारीख घोषित की जाएगी, तब अंग्रेजी का पेपर होगा। पेपर को लेकर मेरी पूरी तैैयारी थी। - महक शर्मा
बहुत बुरा लग रहा है
जीजीआईसी में पढ़ती हूं और यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जीआईसी में मेरा परीक्षा केंद्र है। दोपहर एक बजे जब परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो बताया गया कि अंग्रेजी विषय का पेपर ही निरस्त हो गया है। बहुत बुरा लग रहा है। - मोनिका
मेहनत पर फिरा पानी
अंग्रेजी का पेपर होने के कारण रातभर पढ़ाई की, लेकिन परीक्षा ही निरस्त हो गई। रौसर कोठी से जीआईसी स्थित परीक्षा केंद्र पर आना पड़ता है। समय और मेहनत दोनों ही खराब हुई। परीक्षा निरस्त होना गलत है। - सपना कुशवाहा
प्रशासन की नाकामी है
अभी तक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बारे में सुना था। आज यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया। यह शासन-प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। परीक्षा को लेकर मेरी पूरी तैयारी थी। पेपर ही रद्द कर दिया है। - अवनीश यादव
बहुत निराशा हुई
भवानीराम भीमसेन इंटर कॉलेज का छात्र हूं और इस्लामियां इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र है। बुधवार को दोपहर दो बजे से आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर आ गए थे। पता चला कि परीक्षा निरस्त हो गई है। बहुत निराशा हुई है। - सैय्यद इंजमाम उल हक
पूरी तैयारी धरी रह गई
यूपी बोर्ड की परीक्षा को पेपर लीक होना छोटी-मोटी बात नहीं है। इसमें बहुत बड़ी साजिश है, जिसका शिकार यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं बने हैं। पेपर को लेकर पूरी तैयारी थी, सब धरी रह गई। अगली तारीख का इंतजार रहेगा। -शोभित कुमार

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर दूसरी पाली में होना था। इसके शुरू होने से पहले ही बलिया जिले में अंग्रेजी विषय की 316 ईडी और 316 ईआई सीरीज का पेपर लीक हो गया और परीक्षा निरस्त कर दी गई। अब निरस्त पेपर 13 अप्रैल को होगा। अन्य विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही सम्पन्न होंगी। - शौकीन सिंह यादव, डीआईओएस

यूपी बोर्ड की इंटर मीडिएट की अंग्रेजी का पेपर रद्द होने के बाद वापस जाते शाहजहांपुर के इस्लामिया?

यूपी बोर्ड की इंटर मीडिएट की अंग्रेजी का पेपर रद्द होने के बाद वापस जाते शाहजहांपुर के इस्लामिया?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

यूपी बोर्ड की इंटर मीडिएट की अंग्रेजी का पेपर रद्द होने के बाद वापस जाती शाहजहांपुर के सुदामा प्र

यूपी बोर्ड की इंटर मीडिएट की अंग्रेजी का पेपर रद्द होने के बाद वापस जाती शाहजहांपुर के सुदामा प्र- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed