{"_id":"623a196e15722808515f0cce","slug":"engineers-again-started-non-cooperation-movement-shahjahanpur-news-bly479002328","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अभियंताओं ने फिर शुरू किया असहयोग आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अभियंताओं ने फिर शुरू किया असहयोग आंदोलन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन करते विद?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ऊर्जा निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी मनमाने फैसलों के विरोध में जिले में तैनात विद्युत निगम के अभियंताओं ने राज्य विद्युत अभियंता संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में फिर प्रदर्शन किया। बाद में हुई विरोध सभा में विभिन्न संवर्गों के अभियंताओं ने सरकार से भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग दोहराई।
बिजली अभियंताओं ने संघ के आह्वान पर होली से पहले असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में पर्व अवकाश हो जाने से प्रदर्शन स्थगित कर दिया। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज फिर से बिजली अभियंताओं ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगमों के प्रबंधन ने ईआरपी प्रणाली और बिजली खरीद करने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। अब उस पर पर्दा डालने के लिए प्रबंधन कर्मचारी संगठनों के शांतिपूर्ण ध्यानाकर्षण आंदोलन को अलोकतांत्रिक ढंग से दबाने की कोशिश कर रहा है।
संघ के शाखा सचिव विनोद सिंह राणा ने कहा कि ऊर्जा निगमों में विद्युत उत्पादन और आपूर्ति के लिए आवश्यक न्यूनतम कर्मचारी, बजट धनराशि, सामान आदि संसाधनों की उपलब्धता में प्रबंधन से जुड़े अधिकारी नाकाम रहे हैं। संसाधनों की मांग करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह, अधिशासी अभियंता शहर प्रशांत गुप्ता, उपखंड अभियंता अभिषेक राय, अवर अभियंता शिवसरन, दिनेश कुमार, देवराज सिंह, गजेंद्र पाल, जयंत कुमार, कृष्ण कुमार पटेल, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा आदि शामिल रहे।