फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Engineer's death told as murder, demonstration by keeping dead body at police station gate

Shahjahanpur News: इंजीनियर की मौत को बताया हत्या, थाने के गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jan 2023 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Engineer's death told as murder, demonstration by keeping dead body at police station gate
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव चकौरा निवासी 25 वर्षीय इंजीनियर विनोद की मौत को हत्या बताते हुए परिजनों ने थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए परिजनों ने कहा कि विनोद की हत्या विधानसभा चुनाव की रंजिश में की गई है। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

विनोद एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर थे। 15 जनवरी को उनका तिलक हुआ था। 30 जनवरी को बरात जानी थी। बृहस्पतिवार शाम वह क्षेत्र में शादी के कार्ड बांटने गए थे। शाम करीब चार बजे निगोही-खुदागंज मार्ग पर गांव अंडखेरा से विक्रमपुर चकौरा जाने वाले रास्ते पर करनैल सिंह के झाले के निकट कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजन तमाम ग्रामीणों के साथ शव लेकर निगोही थाने पहुंचे गए और शव गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाने पर दो घंटे चले हंगामे के बाद इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने जांच के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। विनोद की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान हुई सपा के बूथ एजेंट की हत्या से जुड़ रहे तार
पिता रुकम सिंह ने विधानसभा चुनाव की रंजिश में बेटे विनोद की हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मतदान के अगले दिन गांव में सपा के बूथ एजेंट की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से बूथ एजेंट पक्ष के लोग उन्हें और उनके बेटे को सबक सिखाने की धमकी दे रहे थे।
वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। जिस स्थान पर घटना हुई है, उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी जा रही है। - अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed