फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment will be marked for road construction from Maghaitola to NH-30

Shahjahanpur News: मघईटोला से एनएच-30 तक सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण होगा चिह्नित

Wed, 03 Sep 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be marked for road construction from Maghaitola to NH-30
मघई टोला से एनएच 30 मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू। संवाद
शाहजहांपुर। केरूगंज से मघईटोला होते हुए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए बनने वाली सड़क की राह में अतिक्रमण की बाधा सामने आई है। नगर निगम एक हफ्ते में अतिक्रमण चिह्नित कर हटवाएगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सड़क बनवाना शुरू करेगा।
विज्ञापन




राज्य स्मार्ट सिटी के तहत केरूगंज से मघईटोला होते हुए लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे (एनएच-30) तक 2.3 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लागत 22 करोड़ से अधिक आएगी। पाकड़ चौकी से एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक बस्ती में 650 मीटर लंबी और नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें एक-एक मीटर का फुटपाथ भी शामिल होगा। इस दूरी पर कई जगह अतिक्रमण है। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय भी आ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अतिक्रमण को चिह्नित करने का काम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा करके अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
एसटीपी से राष्ट्रीय राजमार्ग तक बनाई जाएगी स्मार्ट सड़क
एसटीपी से राष्ट्रीय राजमार्ग तक 1650 मीटर लंबी रोड स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी। यह 30 मीटर चौड़ी होगी। इसके दोनों तरफ पाथ-वे बनाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह स्मार्ट रोड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। लाइट की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी। इसके साथ ही हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मघईटोला मोहल्ले में बस्ती वाले क्षेत्रों में चौड़ाई कम होगी। एसटीपी से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क की चौड़ाई अधिक होगी।



--
जाम से मिलेगी निजात



केरूगंज से राजघाट चौकी और पक्के पुल की तरफ अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इस सड़क का निर्माण होने से बड़े वाहन सीधे हाईवे पर पहुंच जाएंगे। इससे शहर के अंदर जाम की समस्या नहीं रहेगी। सड़क का निर्माण होने से मघईटोला क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।


--
मघईटोला से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग बनाई जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। अतिक्रमण का जल्द हटाकर सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।



- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed