फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment will be lost in Tikkunya intersection in Khutar today

खुटार में तिकुनियां चौराहे से आज हटेगा अतिक्रमण

Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be lost in Tikkunya intersection in Khutar today
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
एनएच 730 के लिए खाली कराई जाएगी जमीन
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन की तैयारियां पूरी

खुटार के तिकुनियां चौराहे से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के लिए बृहस्पतिवार से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। 
खुटार के तिकुनियां चौराहे के आसपास पहले काफी कम बस्ती थी, लेकिन बाद में लोगों ने अतिक्रमण कर रोड के किनारे तक मकान, दुकान बना लिए। चौराहे के आसपास घनी बस्ती भी बस गई। इस चौराहे से मैलानी भीरा होते हुए नेपाल, पूरनपुर, गोला, शाहजहांपुर जाया जा सकता है। पीलीभीत बस्ती छह लेन मार्ग तिकुनियां चौराहे के बीच से होकर निकलेगा। इस रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व रोड के दोनों ओर 50 फिट तक बने दुकान और मकानों में लाल निशान लगाकर 21 अप्रैल तक जगह खाली करने को कहा गया था, लेकिन बुधवार को एनाउंस कर समय सीमा बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी गई। खुद ही अतिक्रमण हटाकर जगह खाली करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब 27 अप्रैल की सुबह 11 बजे से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियोें की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जाएगा। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय मार्ग निर्माण खंड बरेली के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार बागड़ी ने 27 अप्रैल से अतिक्रमण हटाए जाने का पत्र जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों को भेजा है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोग खुद ही उजाड़ने लगे आशियाना
खुटार। तिकुनिया चौराहे पर पीलीभीत बस्ती छह लेन मार्ग के लिए मकान, दुकान तोड़ने की समय सीमा 26 अप्रैल निर्धारित किए जाने के बाद लोगों ने खुद की अपने मकान, दुकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। 
लोगों का मानना है कि पुलिस, प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण जेसीबी से हटाया जाएगा, इससे मकान और दुकानों को भारी नुकसान होगा और मलवा भी काम लायक नहीं रह जाएगा। श्रमिकों को लगाकर खुद ही भवन आदि तोड़ने पर ईंट सही सलामत निकल आएगी और इसका फिर से प्रयोग किया जा सकेगा। इस कारण तमाम लोगों ने श्रमिक लगाकर भवनों को तुड़वाना शुरू कर दिया है। 

उधर खुटार एसओ इफ्तेखार अहमद ने तिकुनिया चौराहे पर अतिक्रमण हटाए जाने की तिथि निर्धारित किए जाने के बाद अधिकारियों से पीएएसी और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है। एसओ ने बताया कि इस बाबत अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed