फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment

नोटिस देने के बाद कार्रवाई करना भूली नगर पालिका, नहीं हट सका अतिक्रमण

Tue, 26 Jan 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां में अतिक्रमण की समस्या लाइलाज हो गई है। रोड किनारे अवैध कब्जों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं। खुटार, शाहजहांपुर, निगोही और बंडा रोड का हाल बेहद खराब है। इसके अलावा कोतवाली के सामने ठेले, खोमचे वालों ने आधी से ज्यादा सड़क कब्जा रखी है।
विज्ञापन

नगर के अंदर भी अतिक्रमण के चलते हाल खराब है। जुलाई में सीओ नवनीत कुमार नायक ने ईओ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को कहा था। नगर पालिका की ओर से जुलाई में ही अतिक्रमण करने वाले लगभग सौ लोगों को नोटिस देकर पंद्रह दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा था, लेकिन एक भी व्यक्ति ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। नगर पालिका ने भी आगे कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। इससे कई मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों का बोलबाला है।
विज्ञापन

सीन एक
बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण के कारण होती है समस्या
पुवायां। नगर में बस अड्डे के सामने कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगर पालिका और परिवहन निगम के अधिकारी कई बार इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन वर्षों से जमा अतिक्रमण आज तक नहीं हट सका है। कभीकभार तो हालात ये हो जाते हैं कि बस अड्डे के अंदर रोडवेज बस जाने और बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन दो
खुटार मार्ग पर लगे रेता, बजरी के ढेर
पुवायां। नगर में खुटार मार्ग पर एक दुकान स्वामी ने सड़क के किनारे तक मौरंग-बजरी डाल रखी है। खास बात है कि इस मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर नगर पालिका ने साइड पटरी में इंटरलॉकिंग करवा रखी है। इससे दुकानदारों को सामान रखने में कोई परेशानी नहीं होती है और जिम्मेदार अधिकारी भी सड़कों से जब गुजरते हैं तो इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं।
सीन तीन
हाईवे के किनारे तक सजीं सब्जी की दुकानें
पुवायां। नगर के सेंटर चौराहे के पास पहले साइड पटरी खाली रहती थी। कोरोना काल में लॉकडाउन लगने से इस साइड पटरी पर सब्जी की दुकानें लगने लगीं। इसके बाद लॉकडाउन खत्म हो गया, लेकिन ये दुकानें स्थायी हो गईं। सब्जी लेने वालों की बाइकें और कार भी सड़क पर ही खड़ी होती हैं। इससे पुवायां खुटार हाईवे पर शाम को निकालने वालों को परेशानी होती है।
सीन चार
दुकान से ज्यादा सामान सड़क किनारे
पुवायां नगर पालिका ने लाखों रुपये खर्च करके हाईवे पर दोनों ओर इंटरलॉकिंग सड़क डलवा कर साइड पटरी का निर्माण कार्य कराया। अब शाहजहांपुर रोड हाईवे की इस साइड पटरी पर न तो कोई व्यक्ति अपना वाहन खड़ा कर सकता है और न ही कोई पैदल चल सकता है, क्योंकि साइड पटरी पर कई व्यापारी दुकान का सामान सड़क किनारे तक लगते हैं। व्यापारी दुकान से ज्यादा माल साइड पटरी पर रखते हैं।

राजीव चौक के इर्द गिर्द और नेशनल हाईवे के किनारे अतिक्रमण को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से पत्राचार किया है। अधिकारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। - संजय गुप्ता, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed