फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment issue raise in Vidhan sabha

विधानसभा में उठा नदियों पर अवैध कब्जे का मामला

Wed, 26 Feb 2020 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Encroachment issue raise in Vidhan sabha
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे में गोमती नदी को अतिक्रमणकारी निगलते जा रहे हैं। अवैध कब्जा कर माफिया ने नदी के दोनों किनारों पर खेती शुरू कर दी है। इस वजह से नदी अब नाले जैसी हो चुकी है। अमर उजाला नदी के किनारों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मुहिम शुरू की तो पुवायां के विधायक चेतराम ने सोमवार को इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद के माधोटांडा के पास (गोमत ताल) फुलहर झील से शुरू होने वाली गोमती नदी शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर होते हुए 960 किमी का सफर तय करके वाराणसी में गंगा में जाकर मिलती है। वर्तमान समय में पुवायां क्षेत्र में गोमती नदी नाले जैसी होकर रह गई है। एक समय था जब गोमती नदी के किनारे सैकड़ों एकड़ जमीन पर जंगल की तरह पेड़ खड़े थे। धीरे-धीरे समय बदलता गया और गोमती के किनारों की हरियाली भी गायब होती गई। भूमाफिया ने नदी की जमीन पर कब्जा जमा लिया। अब तो गोमती की धारा तक खेती की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में भी कब्जाए नदी के किनारे
आबादी क्षेत्र सीमित होने के चलते शाहजहांपुर में भी गर्रा और खन्नौत नदी के दोनों किनारों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। माफिया ने नदी के किनारे कब्जाकर व्यावसासिक और आवासीय भवनों के साथ ही कालोनियां विकसित कर दी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर कार्रवाई की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में भी शामिल
गंगा को अविरल बनाने के लिए कैबिनेट की ओर से नमामि गंगे कार्ययोजना की मंजूरी दी गई थी। नवंबर 2016 में इस योजना में गंगा की सहायक नदियां भी शामिल की गई थी, इसमें आदि गंगा के नाम से मशहूर गोमती नदी भी शामिल थी। योजना के तहत नदियों के किनारे से अवैध कब्जे हटाने, नदियों को प्रदूषण मुक्त करने और नदियों की धारा अविरल बहती रहे इस पर भी कार्य होना था, लेकिन अभी तक गोमती के विकास के लिए कोई काम नहीं हो सका है और अवैध कब्जे बढ़ते ही जा रहे हैं।
सोमवार को बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मैंने गोमती नदी पर अवैध कब्जों का मामला उठाकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। जल्द ही गोमती नदी की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। - चेतराम, विधायक पुवायां क्षेत्र

नदियों के बारे में राजस्वकर्मियों के साथ बैठक करके पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और टीमें लगाकर नाप कराकर कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान चलवाया जाएगा। - दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed