{"_id":"6202d91b96789223524b5516","slug":"encounter-with-crimnal-on-solar-plan-shahjahanpur-news-bly4748935133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पॉवर प्लांट से मुठभेड़ में पांच शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पॉवर प्लांट से मुठभेड़ में पांच शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अल्हागंज पुलिस की सोमवार रात चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। इसमें एक बालक भी शामिल है। उनके पास से चोरी का सोलर केबल, दो बाइकें व असलाह बरामद हुए। एक चोर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
रात करीब 1.10 बजे मुखबिर ने अल्हागंज पुलिस सूचना दी कि धर्मपुर पिडरिया स्थित अडानी सोलर पॉवर प्लांट में चोरी के इरादे से कुछ लोग घुसे हैं। पुलिस ने तुरन्त सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह सहरावत के नेतृत्व में पुलिस टीम की चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पांच चोरों को गिरफ्तार किया। इसमें एक 12 वर्ष का बालक भी शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक अभियुक्त भाग गया।
एसपी एस आनंद ने बताया कि पुलिस ने चोरों के पास से 50 किलोग्राम सोलर केबल,24 किलोग्राम अधजला सोलर केबल व तांबे का तार बरामद किया। तार काटने के चार उपकरण व एक चोरी की बाइक व एक सीज बाइक और तीन तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम राजेश, बृजेंद्र सिंह और अमर सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर पिडरिया थाना अल्हागंज व राहुल निवासी मोहल्ला जमदग्नि थाना जलालाबाद बताया। मुठभेड़ के दौरान पिडरिया गांव का कालीचरन मौके से भाग गया। एसपी ने बताया कि सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। चोरी की बाइकों का इस्तेमाल कर अवैध असलहों से लैस होकर तार चोरी व अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
अभियुक्तों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
-पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए अभियुक्तों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी राजेश पर शिकोहाबाद में एक और अल्हागंज में छह मुकदमें दर्ज हैं। इसमें चोरी और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। बृजेंद्र सिंह शिकोहाबाद समेत छह, अमर सिंह पर छह, राहुल पर चार, कालीचरन पर सात मुकदमे दर्ज हैं।