फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees boycotted work due to not getting PF and bonus

Shahjahanpur News: पीएफ और बोनस न मिलने पर कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 06 Nov 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Employees boycotted work due to not getting PF and bonus
रिलाइंस पावर परियोजना में लीफ बोनस पीएफ का पैसा न मिलने के कारण मजदूरों ने कार्य बहिष्कार किया।
रिलायंस पावर परियोजना के कर्मचारियों ने लीव बोनस और पीएफ का हिसाब नहीं किए जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रिलायंस पावर परियोजना में रविवार सुबह सात बजे मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। मजदूरों के अनुसार ओएसएम कंपनी लगभग पांच वर्ष पहले रिलायंस पावर परियोजना में आई थी। 2021 में कांट्रैक्ट समाप्त होने पर कंपनी रिलायंस से हिसाब कर चली गई। कंपनी ने मजदूरों का लीव बोनस और पीएफ का हिसाब नहीं किया।
नाराज मजदूरों ने रविवार को सुबह सात बजे कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद पाॅवर प्रोजेक्ट के एचआर पवन सिंह व धर्मेंद्र बैश और सुरक्षा अधिकारी सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा व शोभित शुक्ला मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मजदूरों को जनवरी तक हिसाब करने की बात कही। इसके बाद मजदूर कार्य बहिष्कार समाप्त कर काम पर लौट गए। एचआर हेड धर्मेंद्र बैश ने बताया कि यह मजदूर पहले ओएसएम कंपनी में काम कर रहे थे। यह डिफाल्टर थी। दो साल पहले मजदूरों के दो माह का वेतन लेकर कंपनी चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में शिकायत करने के बाद रिलायंस के पास जमा ओएसएम कंपनी के रुपये से मजदूरों को वेतन दे दिया गया था। बाकी लीव बोनस और पीएफ के लिए मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। शायद जनवरी तक पीएफ के रुपये और अगले दो महीनों में लीव बोनस के रुपये मजदूरों को दिला दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed