{"_id":"7db62b3cf401c0896610ecd6072fcc50","slug":"emphasis-will-be-on-quick-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्वरित कार्रवाई पर दिया जाएगा जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्वरित कार्रवाई पर दिया जाएगा जोर
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
नवागत एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को जिले का चार्ज लेने के बाद कहा कि कोई भी घटना होने पर त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा और साथ ही पुलिस की छवि को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी डॉ. मनोज कुमार 2006 बैच से आईपीएस हैं। इससे पहले वह संतकबीर नगर, गाजीपुर, सहारनपुर और देवरिया में एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वह आगरा में रेलवे एसपी के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप काम किया जाएगा। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि सुधारने पर जोर दिया जाएगा। फरियादियों की थाने पर सुनवाई करके उनकी समस्या का तुरंत निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ आपात काल के समय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करे इस पर जोर दिया जाएगा। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेहतर पुलिसिंग के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन