फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Emphasis placed on social justice and strengthening the organization at the booth level.

Shahjahanpur News: सामाजिक न्याय और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

Wed, 16 Sep 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on social justice and strengthening the organization at the booth level.
शाहजहांपुर में पीडीए चौपाल में बोलते किरण पाल कश्यप। संवाद
शाहजहांपुर। सपा एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा कि 17 पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिलाने के लिए सपा सरकारों ने केंद्र को प्रस्ताव भेजे थे। इन जातियों को अधिकार मिलने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर बंटने के बजाय सभी वर्गों को एकजुट होकर पीडीए को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन


वह तिलहर के सिंधौली ब्लॉक के विक्रमपुर चकौरा और पुवायां के खुटार ब्लॉक के सौंफरी गांव में आयोजित पीडीए चौपाल में बोल रहे थे। उन्होंने सभी से एकजुट होकर सपा को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने भाजपा सरकार पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इससे पहले रोशन लाल, पूर्व एमएलसी अमित यादव आदि ने अतिथि को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। चौपाल में रणंजय सिंह यादव, ज्योत्सना कश्यप, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed