फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Emphasis on making Kshatriya women self-reliant by educating them

क्षत्रिय महासभाः शैक्षणिक कार्यशाला में महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making Kshatriya women self-reliant by educating them
शाहजहांपुर में प्रथमवार आगमन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह त? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला सशक्तीकरण उत्थान कार्यशाला में प्रदेेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर ने समाज की महिलाओं में शिक्षा के अभाव को दूर करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला इकाई द्वारा रेती रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव गुलाब सिंह रहे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत किया गया। इसके बाद बरेली मोड़ स्थित होटल मेें हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में स्थापित करने और पूरे देश के प्रांतीय और जिला संगठनों के पुनर्गठन पर विचार किया।
विज्ञापन

यह भी प्रस्ताव रखा की सभी प्रांतों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन की बागडोर युवा इकाई को दी जाए। राष्ट्रीय महासचिव गुलाब सिंह ने राष्ट्रीय पदाधिकारी व सदस्यों की कमेटी बनाकर पूरे देश में दौरा करने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फतेह सिंह चौहान, मांट (मथुरा) के पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह, एसपीएस राघव, सुभाष सरीन, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह परिहार, हरगोविंद सिंह तोमर, ओपी सिंह, मंगल सिंह परिहार, करुणानिधान सिंह मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत करने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, महासचिव शरद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केडी सिंह, अजयपाल सिंह, बाबा सेठ पाल सिंह, अरुण सिंह उर्फ छोटे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed