फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Emergency power cuts flown the night's sleep

आपात बिजली कटौती ने रात की नींद उड़ाई

Fri, 08 May 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
रोजाना नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती होने के बावजूद बृहस्पतिवार की रात पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने तीन घंटे की आपात कटौती थोप दी। नतीजा यह हुआ कि आधी रात के बाद तक शहर अंधेरे में डूबा रहा और गर्मी से बेहाल लोग बिस्तरों पर करवटें बदलते रहे। घरों में पानी का संकट पैदा हो जाने से सुबह की नियमित दिनचर्या में भी खलल पड़ा।
विज्ञापन

आम दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी तीन चरणों में नियमित बिजली कटौती लागू रही। लोगों को उम्मीद थी कि दिन में पॉवर कट के बदले रात में बिजली सप्लाई मिलेगी, लेकिन लोग खाना खाकर बिस्तरों पर पहुंच भी नहीं पाए कि साढ़े दस बजे बत्ती गुल हो गई। चूंकि, बुधवार की रात को दो बजे से एक घंटे तक इमर्जेंसी रोस्टरिंग लागू रही। इसलिए माना गया कि आपात कटौती एक घंटे बाद खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके विपरीत, आपात कटौती रात डेढ़ बजे तक प्रभावी रही। बाद में फीडरवार सप्लाई शुरू होने पर लाइनों की ट्रिपिंग से बिजली की आंख मिचौनी का खेल शुरू हो गया। नतीजा यह हुआ कि कामकाजी लोग चैन की नींद नहीं ले पाए। इसका असर सुबह की दिनचर्या पर भी पड़ा। घरों की टंकियां खाली हो जाने से लोगों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ा क्योंकि सुबह छह बजे से दो घंटे की नियमित कटौती लागू होने पर लोगों को आठ बजे तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे से ग्रिड पर पड़ रहा बोझ
पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन ट्रांसमिशन संजीव भाष्कर के अनुसार गर्मियों के सीजन में रात नौ बजे से एसी, कूलर, पंखे आदि चलने से पॉवर ग्रिड पर बिजली का लोड पड़ रहा है। ग्रिड को ट्रिप होने से बचाने के लिए सिस्टम कंट्रोल ने तीन घंटे की आपात कटौती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed