{"_id":"62a0c35aee202831d7089766","slug":"electricity-workers-were-beaten-up-after-cutting-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: कनेक्शन काटने पर बिजली कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा, सीओ सदर बोले- रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: कनेक्शन काटने पर बिजली कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा, सीओ सदर बोले- रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
Wed, 08 Jun 2022 09:12 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 Jun 2022 09:12 PM IST
सार
बिजली कनेक्शन काट रहे कर्मियों को लोगों ने पीट दिया। इस मामले में सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धरना देते नाराज कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को अवर अभियंता सुनील कुमार के निर्देशन में बिजली निगम की टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इस बीच कस्बे के 50 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। आक्रोशित उपभोक्ता लाठी-डंडे लेकर आ गए और बिजली कनेक्शन काट रहे संविदाकर्मी सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी सचिन कुमार, निगोही के गांव उदरिया निवासी मुकेश कुमार को पीट दिया। इस बीच अन्य कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों को पीटे जाने की खबर पाकर अवर अभियंता सुनील कुमार बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। कर्मचारियों ने सब-स्टेशन में ताला लगा दिया। निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से नाराज कर्मचारियों ने थाना गेट पर धरना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर कर्मचारी माने।
विज्ञापन