{"_id":"6354493bf20250519672598f","slug":"electricity-will-not-cut-on-diwali-employees-leave-canceled-shahjahanpur-news-bly5017010181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर अबाध बिजली आपूर्ति को कर्मचारियों के अवकाश निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर अबाध बिजली आपूर्ति को कर्मचारियों के अवकाश निरस्त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली पर शहर समेत जिले भर में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत निगम के अभियंताओं ने कमर कस ली है। बिजली की खपत बढ़ने के कारण शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के जिन फीडरों पर ओवरलोडिंग होती है, वहां की लाइनों की विशेष मरम्मत की गई है। साथ ही शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण खण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम खोल दिए गए हैं। अभियंताओं के अनुसार, दिवाली तक कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं।
शहर में घनी आबादी वाले कई क्षेत्रों में बिजली की मांग की तुलना में खपत ज्यादा होने से वहां अक्सर ओवरलोडिंग से हाईटेंशन लाइनें जलने और शार्ट सर्किट की समस्या रहती है। ककराकलां, मामुड़ी, सुभाषनगर, आनंदपुरम, ऐमनजई जलालनगर, चौभुर्जी, बक्सरिया, केरूगंज, मोहम्मद जई, खलीलशर्की, बहादुरपुरा, हथौड़ा आदि क्षेत्रों के फीडर आए दिन ओवरलोडिंग से ठप हो जाते हैं। इन क्षेत्रों की 11 केवी हाईटेंशन लाइनों समेत 440 वोल्ट वाली सर्विस लाइनों के पुराने तार और स्टिक बदलने आदि मरम्मत के काम कराने के साथ ही उपकेंद्र स्तर पर लाइन स्टाफ के कर्मचारियों की पाली वार टीमें गठित कर दी गईं हैं।
विद्युत निगम के नियमित श्रेणी के लाइन मैनों के नेतृत्व में गठित टीमों में दो-दो संविदा कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं और उन्हें भाईदूज तक आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण खंड स्तर पर भी कंट्रोल रूम खोलकर क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता को उनका प्रभारी नामित किया है। अधीक्षण अभियंता पीतम सिंह ने कंट्रोल रूम और सभी एक्सईएन के सीयूजी नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में व्यवधान होने पर उस क्षेत्र के उपभोक्ता कंट्रोल रूम पर जो शिकायत नोट कराएंगे, उन्हें संबंधित वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को भेजकर बिजली नेटवर्क की खराबी दूर कराई जाएगी। कंट्रोल रूम 26 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। त्योहार होने तक कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए हैं।
बिजली कटे तो इन नंबरों पर दें सूचना
एकीकृत विद्युत नियंत्रण कक्ष 9450525842
नियंत्रण कक्ष प्रभारी/एक्सईएन प्रथम 9415901734
एक्सईएन द्वितीय (शहरी क्षेत्र) 9415901747
एक्सईन, जलालाबाद खंड 9415901739
एक्सईएन, तिलहर खंड 9415901732
एक्सईएन, पुवायां खंड 9415901731