फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity supply shut down due to strike by electricity workers in Shahjahanpur

Shahjahanpur: विद्युत कर्मियों की हड़ताल से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Sat, 18 Mar 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Mar 2023 04:58 PM IST
सार

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन फॉल्ट से बिजली संकट गहराने लगा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। 

विज्ञापन
Electricity supply shut down due to strike by electricity workers in Shahjahanpur
प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत निगम के घटक संगठनों से जुड़े अभियंता और कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन फॉल्ट से बिजली संकट गहराने लगा। बूंदाबांदी के साथ तेज हवा ने हाईटेंशन लाइनों को झकझोरा तो उनमें खराबियां बढ़ने लगीं। 

विज्ञापन


ककरा उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन बार-बार ट्रिप होने से वहां के चारों फीडरों से जुड़े करीब सात हजार घरों की बिजली आपूर्ति में सुबह छह बजे से बाधा पड़ने लगी। उधर अब्दुल्लागंज के जिआखेल वाले फीडर से जुड़ा 250 केवी का ट्रांसफार्मर नमी पहुंच जाने से खराब हो गया। 
विज्ञापन


हथौड़ा, सिटी पार्क,रोजा उपकेंद्रों के कई इलाकों में भी लाइनें खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर बाद शहर के अधिकांश उपकेंद्रों समेत ग्रामीण क्षेत्र की तमाम लाइनें जंपर जलने और ट्रिपिंग से बंद हो गईं लेकिन उनमें शाम तक सुधार नहीं हो सका। इस दौरान अभियंताओं के सीयूजी नंबर बंद होने से लोग शिकायत भी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed