फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity remained shut for seven hours in Tilhar

Shahjahanpur News: तिलहर में सात घंटे तक बंद रही बिजली

Sun, 05 May 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for seven hours in Tilhar
राजकीय इंटर कॉलेज के आगे रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत: जागरुक पाठक
तिलहर। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य होने के चलते करीब सात घंटे तक बिजली नहीं आई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिना पूर्व सूचना दिए शनिवार दोपहर 12 बजे नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। दोपहर के समय भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान हो गए। शाम को लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे इन्वर्टर डाउन हो गए। विद्युत आपूर्ति नहीं आने से सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से पेयजल आपूर्ति हुई लड़खड़ा गई। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि उपकेंद्र पर दोपहर में मरम्मत का कार्य कराने के लिए शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन

--------------
ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली गुल


कलान। राजकीय इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। इस बीच पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed