{"_id":"641609e71764dc0ffe03b8d4","slug":"electricity-failure-of-government-medical-college-ct-scan-could-not-be-done-shahjahanpur-news-c-4-1-98430-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल, नहीं हो सके सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल, नहीं हो सके सीटी स्कैन
Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह हुई बारिश और बिजली अभियंताओं की हड़ताल का असर राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। सुबह करीब दस बजे लाइन में फाल्ट आने से मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल हो गई। इससे एक घंटे तक सीटी स्कैन नहीं हो सके। बाद में जनरेटर चालू कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की गईं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की लाइन रोजा से आने वाली 33 केवी लाइन से जुड़ी है। उसमें फाल्ट आने के बाद अब्दुल्लागंज और अस्पताल की बिजली सप्लाई ककरा विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर बहाल कर दी गई थी। इंटरकनेक्ट सिस्टम के चलते बिजली आपूर्ति बहाल रही। शनिवार सुबह करीब दस बजे ककरा विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई भी पटरी से उतर गई।
बारिश के कारण फाल्ट आने के चलते हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली भी ठप हो गई। जनरेटर से अन्य कार्य तो हो गए, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद सीटी स्कैन का कार्य बंद हो गया। एक घंटे तक सीटी स्कैन बंद रहने के बाद जनरेटर चलवाकर सीटी स्कैन कराए गए। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जनरेटर से अस्पताल को सप्लाई दी जा रही है। सीटी स्कैन का कार्य बाधित नहीं हुआ है। चेंज ओवर के दौरान कुछ देर के लिए कार्य रोका गया था।
विज्ञापन
जंपर जला, जर्क आने से लगी इंसुलेटर में आग
राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक ही जंपर जल गया था। उसे सही करने के बाद अन्य फाल्ट को तलाश किया। संविदाकर्मियों की मानें तो ककरा विद्युत उपकेंद्र के नजदीक जर्क आने से इंसुलेटर में आग लग गई थी।
तिलहर सीएचसी का जनरेटर खराब, वैक्सीन नष्ट होने की आशंका
तिलहर। नगर की सीएचसी पर भी शनिवार सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यहां भारी मात्रा में वैक्सीन रखी है। इसके खराब होने की आशंका है। सीएचसी प्रभारी डॉ. करन सिंह ने बताया कि वैक्सीन डीप फ्रीजर में रखी है। बिजली न आने पर 24 घंटे तक डीप फ्रीजर में वैक्सीन सुरक्षित रह सकती है। इसके बाद बिजली आपूर्ति चाहिए होगी। सीएचसी का जनरेटर एक वर्ष से खराब है। 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति न मिलने पर वैक्सीन के खराब होने का खतरा है। शनिवार को बिजली न मिलने से एक्स-रे मशीन भी बंद रही।
-- -- -- -- -- -- -
पैना से शटडाउन देने से इन्कार, एक्सईएन को करना पड़ा हस्तक्षेप
-शनिवार को बिजली की सप्लाई बाधित होने के बाद 220 केवी पैना से शटडाउन लेने के लिए अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के कर्मचारी पहुंचे। वहां से शट डाउन देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पूरे मामले को अधिकारियों को सूचना दी। एक्सईएन के हस्तक्षेप के बाद शट डाउन लिया तो लाइन पर गश्त कर फाल्ट को दुरुस्त कराया गया। करीब साढ़े चार बजे लाइन लगाते ही निगोही रोड पर 33 केवीए के तीन तार टूट गए। इसके बाद यहां पर लाइन पर काम शुरू कराया गया। शाम करीब सवा सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।