फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity cut off for 24 hours in four villages due to transformer blowing

Shahjahanpur News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से चार गांवों में 24 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 15 May 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 15 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for 24 hours in four villages due to transformer blowing
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग की वजह से सोमवार को ग्रामीण इलाकों के चार ट्रांसफार्मर फुंक गए। यहां 24 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी। शहर क्षेत्र में लोकल फाल्ट बढ़ने से बिजली न आने से लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र के टाउन हाल फीडर में फाल्ट आ गया। इस कारण लाल इमली चौराहा, वाडूजई प्रथम, वाडूजई द्वितीय, भारद्वाजी कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। करीब डेढ़ घंटे के बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सोमवार को मिर्जापुर के बक्तावरगंज, जमौर के चांदापुर, खुटार के कुइयां में 25-25 केवी व पुवायां रुरल के बहादुरपुर में दस केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली गुल होने पर लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी, तब ट्रांसफार्मर को वर्कशॉप भेजा गया। मंगलवार की सुबह दूसरे ट्रांसफार्मर संबंधित क्षेत्रों में भेजे गए, तब दोपहर में बिजली आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed