फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity corporation cracks down on major defaulters; 295 connections disconnected.

Shahjahanpur News: बड़े बकायेदारों पर विद्युत निगम का शिकंजा, 295 कनेक्शन काटे

Sun, 30 Aug 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation cracks down on major defaulters; 295 connections disconnected.
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अधिशासी अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सूचीबद्ध बकायेदारों के घर पहुंचकर कनेक्शनों की जांच की और बकाया राजस्व जमा करने की अपील की। भुगतान न करने वाले 295 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह खुद भी डोर-टू-डोर चेकिंग करने निकले। उन्होंने गोविंदगंज क्षेत्र में बड़े बकायेदारों के घर पहुंचकर बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर राजस्व जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी रहेगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 295 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed