फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electric equipment damage on rise due to fluctuation

वोल्टेज घटने-बढ़ने से फ्यूज हो रहे ट्यूब लाइट और बल्ब

Wed, 07 Feb 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
electric equipment damage on rise due to fluctuation
electricity
पॉवर कारपोरेशन के ककरा कलां, अब्दुल्लागंज और निगोही रोड गदियाना सब स्टेशनों से निकले फीडरों पर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से शहर के कई मोहल्लों और कॉलोनियों की बिजली सप्लाई में बुधवार को दिन भर बाधा पड़ती रही। हाई वोल्टेज के कारण कई घरों के ट्यूब लाइट, बल्ब आदि फ्यूज हो गए। इस वजह से तमाम लोगों ने ट्यूब लाइट, सब मर्सिबल पंप, गीजर, फ्रिज आदि उपकरण बंद रखे। कई इलाकों में वोल्टेज काफी कम हो जाने से घरों में पेयजल का संकट हो गया। 
विज्ञापन

पुवायां रोड पर पैना स्थित 220 केवी के ट्रांसमिशन पॉवर स्टेशन से इन तीनों सब स्टेशनों के लिए 33 केवी लाइनें निकली हैं। ककरा और अब्दुल्लागंज उपकेंद्रों को एक ही लाइन से जोड़ा गया है, जबकि निगोही रोड गदियाना के सब स्टेशन को 33 केवी की अलग लाइन दी गई है। बहुधा ककरा सब स्टेशन की लाइन में कोई फाल्ट होने पर अब्दुल्लागंज सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में भी बिजली आपूर्ति लडख़ड़ा जाती है। बुधवार को गदियाना उपकेंद्र से जुड़े एमनजई जलालनगर और एनईआर स्टेशन के आगे तराई बस्ती में कई घरों के बल्ब बुधवार को अचानक हाई वोल्टेज सप्लाई से पटाखों की तरह फटने लगे।
विज्ञापन

यही समस्या ककरा क्षेत्र के मदराखेल, तिलहरजई, विवेक विहार कालोनी, आनंदपुरम कालोनी और अब्दुल्लागंज सब स्टेशन से जुड़े जियाखेल, मतानी, गर्रा फाटक, सिंजई (आंशिक ) आदि इलाकों में पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने नजदीकी उपकेंद्रों के तकनीकी स्टाफ को समस्या के बारे में अवगत भी कराया, लेकिन इसकी वजह पता नहीं चल सकी। हालांकि, लाइन स्टाफ का मानना है कि दिन में हवा के तेज झोंकों की वजह से एचटी लाइनों के तार आपस में टकराने से शार्ट सर्किट के चलते टकराने से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की दिक्कत पैदा हुई। खास यह रहा कि शाम को हवा का वेग धीमा पड़ने पर घरों में वोल्टेज का सामान्य प्रवाह होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed