फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly person injured in accident dies during treatment.

Shahjahanpur News: हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly person injured in accident dies during treatment.
सिंधौली। क्षेत्र के भटियूरा गांव निवासी बिल्लू (55) की रविवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बबलू ने बताया कि पिता बिल्लू 25 अगस्त की शाम साइकिल से खेत की रखवाली करने के लिए जा रहे थे। बहलोलपुर गांव के पास पहुंचते ही पिता बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। तब से उनका उपचार चल रहा था। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनका उपचार चल रहा है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटने से चार यात्री घायल
तिलहर। मिर्गापुर गांव की बुजुर्ग नन्ही देवी रविवार को सुबह सात बजे एक इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन अन्य यात्री भी घायल हो गए, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर बुजुर्ग नन्ही देवी को सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed